ग्रामीणों ने तटबंध निर्माण व जल निकासी की समस्या पर की चर्चा

जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर मंगलवार को सरौती में प्रबुद्ध लोगों की बैठक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद कामत की अध्यक्षता में हुई.

घोघरडीहा. प्रखंड के किशनीपट्टी से भेजा जमालपुर तक तटबंध निर्माण एवं जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर मंगलवार को सरौती में प्रबुद्ध लोगों की बैठक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद कामत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में लोगों ने समस्या के समाधान के लिए व्यापक विचार विमर्श कर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान समाजसेवी कमल भंडारी ने कहा कि वर्ष 1952 से अधूरे इस तटबंध निर्माण कार्य को पूरा करने और बिहुल नदी से आने वाली पानी की समस्याओं के लिए क्षेत्र वासियों को आवाज बुलंद करनी चाहिए. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार व विभाग इस समस्या के हल के लिए सीघ्र पहल नहीं करती है तो बसुआरी, अलोला, मैनही, हटनी, नौआबाखर, सहोरवा, शत्रुपट्टी, हररी, पंचमनिया, धावघाट, अमही आदि गांवों के लोग जनआंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे. बैठक में राजेन्द्र प्रसाद कामत, भुतही कोसी विकास संगठन के संयोजक कमल भंडारी, फकीरा पंडित, वार्ड सदस्य कमलेश चौधरी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >