Madhubani News : कमला नदी के भदुआर घाट में आयोजित महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

कमला नदी के भदुआर घाट पर गुरुवार से कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव सह महायज्ञ का शुभारंभ हुआ.

अंधराठाढ़ी. कमला नदी के भदुआर घाट पर गुरुवार से कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव सह महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. इससे पूर्व भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. जिसमें दर्जनों कन्या व महिलाएं शामिल थीं. आयोजकों ने शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ पूजा स्थल परिसर से निकाली, जो माधव चौक, कमला नदी तटबंध सह सड़क से उसरार ढाला, भदुआर ब्रह्म स्थान होते हुए कमला नदी पहुंची. जहां कलश में पवित्र जल भरा गया. इसके बाद महायज्ञ स्थल परिसर में कलश को स्थापित की गयी. महायज्ञ के आयोजन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. पूजा स्थल परिसर में कमला, कार्तिक, गणेश, महादेव आदि देवी- देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है. गौरतलब है कि बीते 18 अक्टूबर को ध्वजारोहण के साथ ही कल्पवाश मेला का शुभारंभ हुआ था. एक दर्जन से अधिक साधू-महात्मा कमला नदी कछार पर दिन-रात भक्ति भावना में तन्मय रहे है. आयोजकों ने कहा कि कल्पवाश मेला का आयोजन से लोगों में उत्साह है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >