मधुबनी. युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 20 सितंबर को रामकृष्ण कॉलेज में विकसित भारत युवा कनेक्ट प्रोग्राम का आयोजन सेमिनार हॉल में दिन में 11.30 बजे से किया जायेगा. कार्यक्रम में मंत्रालय की ओर से यूथ आइकॉन रतिकेश पूर्णोदय व मंटू कुमार युवाओं को संबोधित करेंगे. जिसमें वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में भारतीय युवा के योगदान की चर्चा की जाएगी. कार्यक्रम में भाग लेने वाले इच्छुक युवा अपना रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम स्थल पर लगे स्टॉल पर करा सकेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
