Madhubani News : पिपरौंन में खरंजा उखाड़ने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

प्रखंड की पिपरौंन पंचायत के वार्ड 2 में खरंजा की ईंटें उखाड़कर निजी उपयोग में लाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है.

हरलाखी. प्रखंड की पिपरौंन पंचायत के वार्ड 2 में खरंजा की ईंटें उखाड़कर निजी उपयोग में लाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है. लोगों ने बताया तकरीबन 5 वर्ष पूर्व एनएच 227 सड़क से खेल मैदान तक सरकारी राशि से खरंजाकरण किया गया था, ताकि खेल मैदान जाने में सहूलियत होगी. ग्रामीणों ने बताया कि पिपरौंन गांव के वार्ड 2 के कुछ लोगों ने मिलकर निजी उपयोग के लिए खरंजा उखाड़ कर घर ले गये. जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली गलौज और धमकी तक दे डाली. इस घटना के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन कर बीडीओ से जांच कर कानूनी कार्रवाई का मांग की है. प्रदर्शन में बिपतू महतो, जतन महतो, कलम देव महतो, जीवछ महतो, गोपी महतो, सुधीर महतो, छोटू महतो, नथुनी महतो समेत दर्जनों लोग शामिल थे. पूर्व मुखिया बिलटू प्रसाद महतो ने बताया कि करीब एक महीने पूर्व पंचायत भी हुआ था. जहां आरोपियों ने पंचों के बीच गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उखाड़े गए ईट को वापस लगा देंगे. लेकिन बाद में वह मुकर गया. बीडीओ रविशंकर पटेल ने कहा कि मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >