Madhubani News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित डीएलएड फेस-2 सत्र 2024-26 एवं 2025-27 की परीक्षा शुक्रवार से जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई. परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे.
तीन केंद्रों पर हुई परीक्षा
डीएलएड परीक्षा जिले के एसएनएसडीएनजी वाट्स उच्च विद्यालय, शिवगंगा गर्ल्स प्लस-2 उच्च विद्यालय तथा जीएमएसएस प्लस-2 हाई स्कूल परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई. पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई.
दो पालियों में हुई परीक्षा
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से आयोजित की गई. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल तथा उड़नदस्ता दल की तैनाती की गई थी, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.
खैरियत रिपोर्ट का था इंतजार
समाचार प्रेषण तक परीक्षा कंट्रोल रूम में किसी भी केंद्र से प्रतिकूल सूचना या खैरियत रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई थी. सदर एसडीओ ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई.
