Madhubani News : पिस्टल, बाइक व मोबाइल के साथ अपराधी गिरफ्तार

बीते नवंबर दिसंबर माह में एनएच 27 पर बाइक लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है.

फुलपरास.

बीते नवंबर दिसंबर माह में एनएच 27 पर बाइक लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में मामले में उद्भेदन करने व अपराधियों के गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीक अनुसंधान कर इसमें संलिप्त अपराधी धौंसही निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक पिस्टल, कारतूस दो मोबाइल व एक बाइक भी जब्त की है. थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने कहा है कि छिनतई गिरोह ने बाइक लूट कर अंधरामंठ थाना क्षेत्र के सुब्बाटोल निवासी मनीष के पास बेचने के लिए दिया. इस गिरोह में दस लोगों की संलिप्तता की जानकारी मिली. आरोपित को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी में पुअनि निरंजन कुमार सिंह, चंदन कुमार, सअनि सुबोध कुमार, पीटीसी अभिजीत कुमार सहित कई पुलिस बल व चौकीदार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >