Madhubani News : रंगोली बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक

स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता अभियान सह पोषण अभियान कार्यक्रम किया गया.

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस परसौनी परिसर में गुरुवार को बाल विकास परियोजना द्वारा विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता अभियान सह पोषण अभियान कार्यक्रम किया गया. उद्घाटन सीडीपीओ सुशीला कुमारी, बिनाका कुमारी, सुषमा शाव, पूजा कुमारी, मंजू झा, श्रुति श्रेया, कंचन कुमारी सहित सभी पर्यवेक्षक ने किया. संचालन पोस्टमास्टर ललित मोहन प्रसाद मेहता ने किया. सेविका द्वारा विभिन्न पोषण संबंधी स्टॉल भी लगाए गए.. जिसका निरीक्षण पदाधिकारी ने की. सेविकाओं ने पोस्टर, बैनर और मेहंदी रंगोली के साथ नारो के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया. जिसमें पहले करो मतदान फिर जलपान, जन-जन का यह नारा है मतदान अधिकार हमारा है. बुड्ढे हो या जवान सभी करें मतदान आदि नारे लगाये. पोषक क्षेत्र की महिलाओं ने भी भाग लिया. सीडीपीओ सुशीला कुमारी ने कहा कि जिस प्रकार हमें अपने परिवार को सुपोषित रखना है उसी प्रकार हम सभी को मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी देकर अपने लोकतंत्र को मजबूत भी बनाना है. मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी देकर ही हम सभी लोकतंत्र की जड़ को मजबूत कर सकेंगे. पोषण अभियान के साथ-साथ मतदाता जागरूकता अभियान भी अपने-अपने पोषक क्षेत्र के ग्रामीण और महादलित टोल में रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक जया देवी, पुष्पा मेहता, मनोरमा देवी उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >