Madhubani News : रंगोली बनाकर स्वच्छता का दिया संदेश

स्वच्छता ही उत्तम स्वास्थ्य की कुंजी है. यह बातें शनिवार को जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ. धनंजय कुमार ने "स्वच्छता ही सेवा " कार्यक्रम के तहत प्रखंड जीविका कार्यालय परिसर की सफाई कर कही.

लदनियां. स्वच्छता ही उत्तम स्वास्थ्य की कुंजी है. यह बातें शनिवार को जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ. धनंजय कुमार ने “स्वच्छता ही सेवा ” कार्यक्रम के तहत प्रखंड जीविका कार्यालय परिसर की सफाई कर कही. उन्होंने कहा कि गंदगी से कई प्रकार की कीटाणु हमारे आस-पास घूमते रहते हैं. जिससे कई प्रकार की जानलेवा बीमारियां भी हो जाती है. सभी लोगों को अपने घरों तथा आसपास के क्षेत्र में सफाई तथा स्वच्छता रखनी चाहिए. उन्होंने अपने कर्मियों तथा आम लोगों से भी अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने की अपील की. दूसरी ओर जीविका दीदियां रंगोली बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति संदेश दी. प्रखंड कार्यालय में जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया. जीविका दीदी जया कुमारी, रंजना कुमारी, मंजू कुमारी, किरण कुमारी, विनीता कुमारी यादव आदि जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर लोगों को प्रेरित किया. प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि जीविका दीदियां अब केवल घरों तक ही सीमित नहीं है बल्कि जीविका दीदियों का संबंध विभिन्न प्रकार के सामाजिक सरोकार से भी हैं. वह अपने कार्यों से समाज में बदलाव लाने की कोशिश कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >