धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मधुबनी में कांग्रेस का विजय मार्च, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद मधुबनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकालकर जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने इसे राहुल गांधी के संघर्ष की जीत बताते हुए जनता से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने का संकल्प लिया.

Madhubani News: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मधुबनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकालकर जश्न मनाया. जिला कांग्रेस कमेटी मधुबनी पूर्वी के जिलाध्यक्ष नलिनी रंजन झा एवं पश्चिमी की जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित मार्च कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर थाना मोड़ तक पहुंचा. इसके बाद थाना मोड़ पर सभा का आयोजन किया गया.

Congress March: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा- यह राहुल गांधी के संघर्ष की जीत

विजय मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए इसे राहुल गांधी के संघर्ष की जीत बताया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब-जब सरकार की नीतियां गलत होंगी, कांग्रेस उसका विरोध करने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी.

सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनहित के मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी. उन्होंने कहा कि किसी भी गलत नीति या निर्णय के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती के साथ आवाज उठाने के लिए तैयार हैं. विजय मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

विजय मार्च में डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा, टेकनाथ पाठक, महंथ गोपाल दास, संतन पासवान, सुरेंद्र महतो, मो. अब्दुल्लाह, अनिल चन्द झा, आलोक झा, शाहिद हुसैन, मसूद अहमद, सुनील झा, कालिस चंद्र झा, अकील अंजुम, मुरारी ठाकुर, देवेंद्र झा, प्रशांत राज, अजय प्रसाद, डॉ. कुणाल आनंद, अनुवाद सिंह, निधि झा, मुकेश कुमार पप्पू, मुकेश कुमार साह, विनय झा, अयोध्या पासवान और वकार अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

कांग्रेस ने जताया संघर्ष जारी रखने का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी मजबूती से संघर्ष करती रहेगी. विजय मार्च के बाद आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज को लगातार उठाते रहने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: पक्के घर का सपना होगा पूरा, 48,910 लाभार्थियों को जल्द मिलेगी पीएम आवास की किस्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nagendra nath jha

पिछले 20 वर्षों से प्रिंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं. देश के कई प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज चैनलों में काम करने के कारण राजनीतिक घटनाक्रमों और राजनीतिक दलों की खबरों के विशेषज्ञ माने जाते हैं. राजनीतिक विश्लेषण और पैनी रिपोर्टिंग में इन्हें महारथ हासिल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >