Madhubani News : एनसीसी छात्रा की आकस्मिक मौत पर कॉलेज में शोक सभा

ललित नारायण जनता कॉलेज के सेकंड सेमेस्टर की छात्रा शिवानी कुमारी के आकस्मिक दुर्घटना में हुए निधन पर कॉलेज में सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया.

झंझारपुर. ललित नारायण जनता कॉलेज के सेकंड सेमेस्टर की छात्रा शिवानी कुमारी के आकस्मिक दुर्घटना में हुए निधन पर कॉलेज में सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया. शिवानी कुमारी एनसीसी कैडेट थी. सोमवार को एनसीसी बटालियन के पी आई स्टाफ कुलदीप कुमार के साथ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर नारायण झा एवं कॉलेज के एनसीसी प्रभारी डॉक्टर रविंद्र कुमार ठाकुर ने छात्रा शिवानी कुमारी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया एवं सभी एनसीसी कैडेट के साथ 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की. एनसीसी प्रभारी डॉ रविंद्र कुमार ने बताया कि 6 सितंबर को सिमरा गांव निवासी प्रमोद मंडल की पुत्री शिवानी कुमारी की मौत बिजली के करंट से हो जाने की सूचना प्राप्त हुई. शिवानी कॉलेज के मेधावी छात्रा थी. पठन-पाठन के अलावा वह एनसीसी के क्रियाकलाप में भी काफी उच्च स्तर पर भाग लेती थी. उनका जाना हम सबों को दुखी कर गया है. शोक सह श्रद्धांजलि सभा में एबीवीपी के नगर मंत्री परमानंद झा, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार झा, एनसीसी कैडेट सलोनी कुमारी, प्रभास कुमार यादव, खुशबू कुमारी, लव कुमार झा, साधना कुमारी, सिकंदर कुमार मंडल, स्नेहा कुमारी, मनोहर कुमार शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कैडेट मौजूद थे. सभी की आंखें नम थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >