Madhubani News : झंझारपुर में तीन दिवसीय बिहार उद्योग मेला का हुआ समापन

शहर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में तीन दिवसीय बिहार उद्यमी मेला 2025 का समापन हो गया.

झंझारपुर. शहर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में तीन दिवसीय बिहार उद्यमी मेला 2025 का समापन हो गया. यह मेला राज्यभर के उद्यमियों और कारीगरों के लिए अपने उत्पादों और कौशल को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच है. उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि 120 से अधिक स्टॉल पर खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र उद्योग, हस्तशिल्प, खादी एवं रेशम जैसे पारंपरिक और आधुनिक उत्पादों को अपार सराहना मिली. एक्टिविटी जोन में कलाकारों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया. वहीं, सांस्कृतिक संध्या ने बिहार की लोक परंपरा, कला और संस्कृति को नई पहचान दी. इस आयोजन ने न केवल वोकल फॉर लोकल की भावना को मजबूत किया, बल्कि आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को भी नयी उड़ान दी. झंझारपुर और आसपास के नागरिकों, उद्यमियों तथा आगंतुकों की सक्रिय भागीदारी ने इस मेले को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी. निश्चित ही यह पहल स्थानीय उद्यमिता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >