रामकृष्ण महाविद्यालय में कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी

रामकृष्ण महाविद्यालय के प्रशासनिक कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही. 17 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिससे सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण गतिविधियां प्रभावित रहीं.

Madhubani News: रामकृष्ण महाविद्यालय के प्रशासनिक कर्मचारी संघ की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही. हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने 17 सूत्री मांगों के समर्थन में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे महाविद्यालय की शिक्षण और गैर-शिक्षण गतिविधियां प्रभावित रहीं.

प्रशासनिक भवन के सामने किया प्रदर्शन

प्रशासनिक कर्मचारी संघ के सदस्य प्रशासनिक भवन एवं प्रधानाचार्य कक्ष के समक्ष एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की.

कुलपति से वार्ता विफल, आंदोलन रहेगा जारी

संघ के अनुसार, कुलपति के साथ हुई वार्ता में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकलने के बाद आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया है. संघ के संरक्षक नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता और सचिव महेंद्र नाथ महान के नेतृत्व में आयोजित सभा में निर्णय लिया गया कि 17 सूत्री मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी.

कर्मचारियों ने अधिकारों की रक्षा का उठाया मुद्दा

कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आवश्यक है. उनका कहना है कि मांगों के क्रियान्वयन के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा.

शिक्षक संगठनों का मिला नैतिक समर्थन

प्रदर्शन में प्रशांत झा, भवेश चंद्र झा, विजय कुमार, कुमार अमरेश, राजेश कुमार सुमन, राज कुमार महतो, संजय कुमार, शिव शक्ति सिंह, उत्पल कुमार मिश्र, रवि कुमार, रुपेश कुमार, शंभूनाथ मिश्र, प्रकाश कुमार, प्रेमकांत झा, रोहित कुमार, ललन मिश्र, अंजनी श्रीवास्तव, कमलेश कुमार सिंह, महेंद्र राम, अरुण मंडल, गणेश पासवान, हीरा लाल राम, रंजन कुमार, पवन राम और शाहनवाज सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए.

हड़ताल को एलएनएमयू शिक्षक संघ (एलएनमुटा) के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण कुमार, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सुमन, अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार यादव, डॉ. मनोज कुमार साह और डॉ. अवधेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने नैतिक समर्थन दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nagendra nath jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >