आतंकी हमले पर CM नीतीश का कड़ा संदेश: पहलगाम की घटना निंदनीय, आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है

CM Nitish On Pahalgam Terror Attack: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी में आयोजित पंचायती राज दिवस समारोह के दौरान पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और आतंक के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करेगा.

CM Nitish On Pahalgam Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित लोहना उत्तर ग्राम पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस अवसर पर उन्होंने पंचायतों को सशक्त करने के संकल्प को दोहराया और गांव-गांव तक विकास की पहुंच को जरूरी बताया.इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश भी मौजूद थे. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताते हुए कड़ा संदेश दिया.

सीएम नीतीश ने कहा- आतंक के खिलाफ पूरा देश एक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने संबोधन में आतंकवाद की घटना को निंदनीय बताया और कहा, “पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है. पीड़ित परिवारों के साथ हमारी संवेदना है. ” उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि कैसे 2006 में उनकी सरकार ने पंचायती राज कानून में बदलाव कर महिलाओं को 50% आरक्षण दिया और पंचायतों को सशक्त किया.

राजनीतिक गलती का जिक्र

अपने भाषण के दौरान नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपनी पूर्व राजनीतिक भूल स्वीकार की. उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी के कुछ लोगों ने दो बार गड़बड़ की, इसलिए हमें उधर जाना पड़ा. हमने गलती की, लेकिन अब नहीं करेंगे. प्रधानमंत्री जी हमारे साथ बैठे हैं, उनसे पूछ सकते हैं.”

ललन सिंह ने जताया आभार, आतंक हमले पर मांगा माकूल जवाब

कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने प्रधानमंत्री का मधुबनी आगमन के लिए आभार जताया. उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा, “आप मर्माहत हैं, पूरा देश आपके साथ है. आप इस हमले का माकूल जवाब दें, देश एकजुट है.”

Also Read: पटना में महागठबंधन की दूसरी बैठक आज, CM फेस के साथ सीट बंटवारे पर भी हो सकता है फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >