Madhubani News : प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

कृषि विज्ञान केंद्र, सुखेत की ओर से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया.

झंझारपुर. कृषि विज्ञान केंद्र, सुखेत की ओर से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया. असमें आत्मा परियोजना के अंतर्गत चयनित 30 कृषि सखियों ने भाग लिया. समापन समारोह में प्रगतिशील कृषक महेश्वर ठाकुर ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती को गांव-गांव तक पहुंचाने और किसानों को इसके लाभ समझाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि कृषि सखियां ग्रामीण स्तर पर महिला किसानों को जोड़कर एक सशक्त नेटवर्क तैयार कर सकती हैं. जो प्राकृतिक खेती को और गति प्रदान करेगा. वहीं केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ. गंगवार ने प्राकृतिक खेती में पशुधन आधारित जैविक इनपुट्स (जैसे गोबर, गोमूत्र, जीवामृत, घनजीवामृत आदि) के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कृषि सखियों को इन सामग्रियों के निर्माण की प्रक्रिया तथा खेतों में इनके उपयोग की तकनीक भी विस्तारपूर्वक समझाया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. आर एस राजपूत ने सभी प्रतिभागी कृषि सखियों को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >