मधुबनी के अनुमंडलीय अस्पतालों की वित्तीय जिम्मेदारी अब सिविल सर्जन संभालेंगे

मधुबनी जिले के अनुमंडलीय अस्पतालों में प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्था में अहम बदलाव किया गया है। नियमित उपाधीक्षकों के पद रिक्त होने के कारण अब सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। जानिए इस बदलाव का आपकी स्वास्थ्य सेवाओं पर क्या असर पड़ेगा।

Madhubani News: स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद मधुबनी जिले के अनुमंडलीय अस्पतालों की प्रशासनिक एवं वित्तीय व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. नियमित उपाधीक्षकों के पद रिक्त रहने के कारण अब सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार पूर्ण वित्तीय शक्तियों के साथ अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.

चार अनुमंडलीय अस्पतालों में बदली व्यवस्था

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार झंझारपुर, फुलपरास, जयनगर और बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पतालों में नियमित उपाधीक्षक का पद रिक्त है. ऐसे में इन अस्पतालों में कार्यरत प्रभारी उपाधीक्षक-सह-निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है.

अब इन सभी अनुमंडलीय अस्पतालों के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) का प्रभार सिविल सर्जन के पास रहेगा.

बेनीपट्टी में डॉ. अवधेश कुमार संभालेंगे प्रशासनिक दायित्व

निर्देश के अनुसार झंझारपुर, फुलपरास और जयनगर के वर्तमान प्रभारी उपाधीक्षक प्रशासनिक कार्य करते रहेंगे, जबकि बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल में वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अवधेश कुमार उपाधीक्षक के रूप में प्रशासनिक दायित्व निभाएंगे.

प्रतिनियुक्त चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त

सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने जिले में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति भी समाप्त कर दी है. सभी संबंधित चिकित्सकों को अपने मूल पदस्थापित स्वास्थ्य संस्थानों में योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

जिन चिकित्सकों को मूल संस्थानों में लौटने का निर्देश दिया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • डॉ. दया शंकर सिंह – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लखनौर
  • डॉ. सुधाकर मिश्रा – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मधवापुर
  • डॉ. उमेश कुमार राय – सदर अस्पताल, मधुबनी
  • डॉ. मेराज अकरम – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिस्फी

सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सकों को शीघ्र अपने मूल पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil kunar jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >