मधुबनी. शहर के लोगों के लिए खुशी की खबर. शारदीय नवरात्र में शहर की नियमित सफाई होगी. जिससे चकाचक दिखेगा शहर. स्वच्छता ही सेवा के तहत 2 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और आम लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायेगा.
शनिवार को नगर निगम के सभाकक्ष में मेयर अरुण राय व नगर आयुक्त अनिल चौधरी के नेतृत्व में सभी पार्षदों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी. मेयर ने कहा कि दुर्गा पूजा से लेकर छठ दीपावली में नगर निगम के सभी स्वच्छता कर्मी नियमित रूप से नगर के सभी वार्ड में तीन बार सफाई करेंगे.अगर जरूरत होगी तो अधिक संख्या में कर्मियों को भी सफाई काम में लगाया जाएगा. उन्होंने स्वच्छता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन सफाई कर्मियों के साथ बैठक कर निगम क्षेत्र के सभी वार्ड में सफाई कराना सुनिश्चित करें. नगर निगम क्षेत्र में जहां दुर्गा पूजा हो रही है वहां विशेष ध्यान दिया जाए. शनिवार को सभी पार्षद को नगर आयुक्त अनिल चौधरी ने सभी कर्मियों को शपथ दिलाई. इस अवसर पर स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन, उप मेयर अमानुल्ला खां, पार्षद कविता झा, बद्री राय, अरुण साह, अरुण प्रसाद, मनीष सिंह, आशीष झा, जमील अंसारी, अजय प्रसाद, अनीस अहमद, सुधीरा देवी उपस्थित थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
