छत्तीसगढ़ पुलिस ने हत्या मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ राज्य के कबीर नगर थाने की पुलिस ने मधेपुर पुलिस के सहयोग से हत्या में मामले के आरोपी फुलपरास थाना क्षेत्र के धोसही गांव निवासी मुकेश कुमार यादव को मधेपुर न्यू बस स्टैंड से गिरफ्तार किया.

मधेपुर . छत्तीसगढ़ राज्य के कबीर नगर थाने की पुलिस ने मधेपुर पुलिस के सहयोग से हत्या में मामले के आरोपी फुलपरास थाना क्षेत्र के धोसही गांव निवासी मुकेश कुमार यादव को मधेपुर न्यू बस स्टैंड से गिरफ्तार किया. छत्तीसगढ़ के कबीर नगर थाना के उप निरीक्षक नर्सिंग साहू ने बताया कि मुकेश कुमार यादव हत्या मामले का आरोपी है. उनके साथ सिपाही हेवच दिनकर एवं नारायण कनरे भी थे. गिरफ्तार आरोपी को छत्तीसगढ़ पुलिस अपने साथ ले गई. गिरफ्तारी में मधेपुर थाना के एस आई लक्ष्मण साहू, एस ई शालिनी कुमारी सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >