Madhubani News : मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित

मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज ने लड़कों और लड़कियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

झंझारपुर. मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज ने लड़कों और लड़कियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. लड़कों की प्रतियोगिता में राम प्रकाश मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नरेश कुमार चौलाल द्वितीय स्थान हासिल किया. लड़कियों की प्रतियोगिता में प्रमिला कुमारी ने प्रथम स्थान और खुशबू कुमारी को द्वितीय स्थान मिला. प्रतियोगिता के दौरान सहायक प्राध्यापक डॉ. बिमलेश कुमार सिंह, डॉ. जय शंकर झा, डॉ. विव्यांशु शेखर, सुशील कुमार राय, पिंकी कुमारी, रीना कुमारी तथा रिंकू कुमार उपस्थित रहे. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सैफुल्लाह खान एवं विभागाध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने विजेताओं को बधाई दी. उनके प्रयासों की सराहना की. इससे पूर्व गुरुवार को पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों के लिए एक लूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें पुरुष वर्ग में संजय मंडल और जावेद की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अब्दुल कादिर और फैजान हाशमी की टीम द्वितीय स्थान पर रहे. राम प्रकाश मंडल और अस्लम की जोड़ी ने तृतीय स्थान हासिल किया. महिला वर्ग में साबरीन बुशरा और मोनोवर अंजुमा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. स्वीटी कुमारी और अत्री मंडल की टीम द्वितीय स्थान पर रही. नेमत परवीन और शिवानी कुमारी की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >