Madhubani News : दुर्गा पूजा के लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव

दुर्गा पूजा के लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किये गये हैं.

मधुबनी. दुर्गा पूजा के लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किये गये हैं. अब सकरी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. यातायात प्रशासन ने निर्देश जारी किया है कि सभी बड़ी गाड़ियां जलधारी चौक से ही रांटी चौक तेरह नंबर गुमती होते हुए बस स्टैंड जायेगी. पहले दरभंगा व सकरी की ओर से आने वाली बड़ी गाड़ियां मुख्य मार्ग से होते हुए सीधे शहर में प्रवेश कर बस स्टैंड आती थी. जिसके कारण अक्सर शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी. लेकिन दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी परेशानी को देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है. अब बस व अन्य भारी वाहन 29 सितंबर से प्रतिमा विसर्जन के दिनों तक शहर में प्रवेश के लिए नो इंट्री रहेगी. बस अब जलधारी चौक से ही मुड़कर डीएनवाइ कॉलेज, चकदह होते हुए रांटी चौक से तेरह नम्बर गुमती होकर जायेगी. इस संबंध में यातायात डीएसपी सुजीत कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. ऐसे में मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद करना आवश्यक है. इससे श्रद्धालुओं और आमलोगों को आवागमन में सुविधा होगी. पूजा पंडालों तक श्रद्धालुओं को पहुंचने व राहगीरों को आने जाने में किसी तरह कि असुविधा नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >