संदीप विश्वविद्यालय में चेयरमैन के जन्मदिन पर लगेगा मेगा मेडिकल कैंप, होगा रक्तदान

संदीप विश्वविद्यालय चेयरमैन संदीप एन झा के जन्मदिन को खास बनाने के लिए 14 जुलाई को एक मेगा मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य समुदाय को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है.

Madhubani News: संदीप विश्वविद्यालय के चेयरमैन संदीप एन झा का जन्मदिन इस वर्ष सामाजिक सरोकार के साथ मनाया जाएगा. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 14 जुलाई को मेगा मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण द्विवेदी, एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य डॉ. सुनील कुमार झा और रजिस्ट्रार नौशेरवान रौनक ने संयुक्त रूप से दी.

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही अयाची रक्तदाता समूह के सहयोग से बड़े स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा.

दंत, नेत्र सहित कई स्वास्थ्य जांच की होगी सुविधा

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार मेडिकल कैंप में दंत, नेत्र और अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इस शिविर के माध्यम से आसपास के गांवों के हजारों लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. विश्वविद्यालय का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा देना है.

रजिस्ट्रेशन के लिए गांव-गांव चलाया जा रहा अभियान

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि मेडिकल कैंप में जांच के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है. इसके लिए विश्वविद्यालय के कर्मचारी गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं. इसके अलावा प्रचार वाहन के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है. जो लोग सीधे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, उनके लिए मुख्य प्रवेश द्वार पर भी पंजीकरण की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठा सकें.

यह भी पढ़ें: सुकदेव महतो जनता महाविद्यालय में 747 छात्रों का नामांकन, 270 सीटें खाली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nagendra nath jha

पिछले 20 वर्षों से प्रिंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं. देश के कई प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज चैनलों में काम करने के कारण राजनीतिक घटनाक्रमों और राजनीतिक दलों की खबरों के विशेषज्ञ माने जाते हैं. राजनीतिक विश्लेषण और पैनी रिपोर्टिंग में इन्हें महारथ हासिल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >