Madhubani News : प्रशिक्षण के बाद नर्सों को दिया गया प्रमाणपत्र

सदर अस्पताल में मंगलवार को आयोजित समारोह में एसबीए प्रशिक्षित नर्सों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रमाणपत्र प्रदान किया गया.

मधुबनी. सदर अस्पताल में मंगलवार को आयोजित समारोह में एसबीए प्रशिक्षित नर्सों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रसव सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना एवं मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी सुनिश्चित करना है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी नर्सों को सुरक्षित प्रसव प्रबंधन, आपातकालीन स्थिति की पहचान, नवजात की प्रारंभिक देखभाल, तथा रेफरल प्रणाली से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी. प्रशिक्षण के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि एसबीए प्रशिक्षण से नर्सों की कार्य क्षमता में वृद्धि होती है और इससे स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षित मातृत्व सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने प्रशिक्षित नर्सों को मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया. कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज मिश्रा, प्रसव कक्ष इंचार्ज माधुरी कुमारी, प्रशिक्षण टीम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >