Madhubani News : भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव आयोजित

मोहना चौक स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में धूमधाम से बाबा विश्वकर्मा पूजनोत्सव मनाया गया.

झंझारपुर. मोहना चौक स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में धूमधाम से बाबा विश्वकर्मा पूजनोत्सव मनाया गया. मौके पर मंदिर के संस्थापक पिंटू राय के नेतृत्व में कीर्तन मंडलियों द्वारा अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. मंत्र हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे से पूरा इलाका भक्ति रस में डूब गया है. पूजनोत्सव में दूर दूर से भक्त आकर बाबा का दर्शन करते हैं और मन्नत मांगते हैं. संस्थापक पिंटू राय ने कहा कि 2013 में बाबा विश्वकर्मा का मंदिर स्थापित किया गया. तब से बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा कुशल कलाकार से बनाया जाता है और पूजा की गई प्रतिमा को सालों भर मंदिर में रखकर विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है. अगले वर्ष पिछले वर्ष की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है. उन्होंने कहा कि बाबा मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >