Madhubani News : फर्जी हस्ताक्षर कर न्यायालय में रिपोर्ट भेजने के मामले की प्राथमिकी दर्ज

शराब तस्करी में जब्त वाहन को रिलीज कराने के लिए सूचक का फर्जी हस्ताक्षर कर न्यायालय में दाखिल करने का मामला सामने आया है.

मधुबनी.

शराब तस्करी में जब्त वाहन को रिलीज कराने के लिए सूचक का फर्जी हस्ताक्षर कर न्यायालय में दाखिल करने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर नगर थाना में उत्पाद विभाग के सअनि सुधीर कुमार ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज करायी है .जिसमें बाईक मालिक त्रिवेणी कुमार मंडल सहित अन्य दो भोला मंडल व सत्यनारायण सिंह को नामजद किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद थाना कांड संख्या 127/25 में शराब के साथ बाइक जब्त की गयी थी. मामले को लेकर सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद विभाग प्रिंस कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी. वहीं कांड में जब्त बाइक को रिलीज के लिए बाइक मालिक ने विशेष न्यायालय उत्पाद गोरख नाथ दूबे की न्यायालय में आवेदन दाखिल किया गया था. जिस पर न्यायालय ने रिपोर्ट की मांग की थी.

न्यायालय में दाखिल रिपोर्ट निकला फर्जी

रिपोर्ट मांगने के बाद न्यायालय में रिपोर्ट निबंधित डाक से भेजा गया. इसमें मामले के सूचक प्रिंस कुमार का हस्ताक्षर था. जिसमें वाहन मालिक का निर्दोष बताते हुए वाहन मुक्त करने की बात सामने आयी थी. रिपोर्ट स्पेशल पीपी के माध्यम से नहीं आकर डाक से आना पर संदेह हुआ. न्यायालय ने सूचक को सदेह उपस्थित होने के आदेश दिया गया. डाक से भेजे गए रिपोर्ट पर सूचक प्रिंस कुमार का हस्ताक्षर फर्जी पाया गया. मामले सामने आने के बाद मामले के अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेद्ध सुधीर कुमार ठाकुर ने वाहन मालिक त्रिवेणी कुमार मंडल सहित अन्य दो पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. नगर थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना कि जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >