Madhubani News : मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता अभियान सह पोषण अभियान कार्यक्रम प्रारंभ किया गया.

बिस्फी. विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से बाल विकास परियोजना की ओर से स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता अभियान सह पोषण अभियान कार्यक्रम प्रारंभ किया गया. रैली की शुरुआत बीडीओ बसंत कुमार सिंह, सीओ संतोष कुमार सिंह, सीडीपीओ सुशीला कुमारी, बीपीआरओ सह बीइओ शेखर कुमार ने की. सेविकाओं ने रैली में पोस्टर, बैनर व नारे लगा प्रेरित किया. जिसमें पहले करो मतदान फिर जलपान, जन-जन का यह नारा है मतदान अधिकार हमारा है. बुड्ढे हो या जवान सभी करें मतदान आदि नारे लगाते रहे. सेविका व सहायिकाओं के साथ-साथ पोषक क्षेत्र की महिलाओं ने भी भाग लिया. इस दौरान सेविका ने बताया कि जिस प्रकार हमें अपने परिवार को सुपोषित रखना है उसी प्रकार हम सभी को मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी देकर अपने लोकतंत्र को मजबूत भी बनाना है. मतदान में सत प्रतिशत भागीदारी देकर ही हम सभी लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत कर सकेंगे. सीडीपीओ सुशीला कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा पोषण अभियान के साथ-साथ मतदाता जागरूकता अभियान भी अपने-अपने पोषक क्षेत्र के ग्रामीण और महादलित टोलों में रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया जा जायेगा. वही स्वीप कोषांग के भी होल्डिंग फ्लेक्स बैनर पोस्टर सोशल मीडिया पोस्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले के माध्यम से मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए कार्य तेज कर दिए गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >