Madhubani News : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल में चला अभियान

प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल झंझारपुर में वर्ग नर्सरी से 8 वीं तक बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त करने व उनके स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया.

झंझारपुर. प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल झंझारपुर में वर्ग नर्सरी से 8 वीं तक बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त करने व उनके स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया. विद्यालय के निदेशक डा. मनोज कुमार ने सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाकर कार्यक्रम का आगाज किया. सभी उपस्थित बच्चों को दवाई भी दी गयी. इस मौके निदेशक ने बच्चों सपोषित व संतुलित आहार ग्रहण करने को कहा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही हमारा सबसे अमूल्य उपहार है. इस उपहार को हमें सदैव सहेज कर रखना चाहिए. हमें समय-समय पर अपने शरीर का चेकअप कराना चाहिए. इस मौके पर स्कूल के 535 बच्चों ने दवाई ग्रहण किया. वर्ग 4 से 8 तक के बच्चों ने पेंटिंग भी बनायी. उत्तम पेंटिंग बनाने वाले बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा. इस मौके पर प्रमोद कुमार, रत्नेश कुमार, किशोर झा, दीपा कुमारी रानी कुमारी, बबली कुमारी, किरण कुमारी, सरिता कुमारी, साबिहा तब्बसुम, मंजु कुमारी, निशा कुमारी, आयुषी कुमारी, रत्नेश मिश्रा, शुभंकर झा और बबिता कुमारी मौजूद थीं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >