Madhubani News : स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के तहत शिविर का किया आयोजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के तहत शिविर का आयोजन हुआ.

खजौली. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के तहत शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, आंख से संबंधित रोग, दंत रोग, कैंसर रोग, शिशु रोग, त्वचा रोग, मनोचिकित्सा, पोषण एवं माहवारी स्वच्छता सहित अन्य रोगों की स्टॉल लगाकर मधुबनी मेडिकल हॉस्पिटल से आए विशेषज्ञ डॉ. ऋचा, डॉ. विकास झा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. शाहिद एकवाल, डॉ. शत्रुघ्न कुमार, आयुष चिकित्सक डॉ. कसीम अनवर, डॉ. राजेश राम ने 871 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया. हॉस्पिटल में उपलब्ध दवा भी मरीजों को दी गयी. स्वास्थ प्रबंधक अर्चना भट्ट ने मरीजों को बैठने के लिए कुर्सी एवं दरी की व्यवस्था कर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की. सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सुक्की एवं घुसकीपट्टी गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, स्वास्थ उप केंद पर आयुष चिकित्सक डॉ. तारकेश्वर प्रसाद ने कुल 3100 मरीजों को जांच कर दवा दी. आयुष चिकित्सक डॉ. आरती सिंह ने बिलट सिंह बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय पर सभी बालिकाओं को हिमोग्लोबिन, महावारी एवं पोषण एवं स्वच्छता पर 175 बालिका को उचित परामर्श देकर आईएफए के बिटामिन की दवा दी. मौके पर राजन प्रसाद रजत, बबलू कुमार, श्वेता कुमारी, पिंकू कुमारी, जीएनएम ज्योतिका कुमारी, सीसीएच रानी कुमारी, चंदना कुमारी, सोनाली कुमारी, मो.गुलाब, राघवेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट उमेंद्र कुमार, चंदेश्वर महतो सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >