Madhubani News : ज्ञान, तपस्या और सिद्धि की देवी हैं मां ब्रह्मचारिणी

प्रखंड क्षेत्र के बेहटा, महाराजपुर मकुनमा, ठाहर, रसीदपुर, गोबरौरा, भकुआ, दतुआर, मंगती चौक, मरुकिया, सोहरवा गांव सहित अन्य जगहों पर 10 दिवसीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा धूमधाम से हुई.

खजौली. प्रखंड क्षेत्र के बेहटा, महाराजपुर मकुनमा, ठाहर, रसीदपुर, गोबरौरा, भकुआ, दतुआर, मंगती चौक, मरुकिया, सोहरवा गांव सहित अन्य जगहों पर 10 दिवसीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा धूमधाम से हुई. इधर, बेहटा, सुक्की मैना गांव मां वैष्णवी दुर्गा पूजा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा की गयी. पूजा के दौरान पंडित फुलकांत झा ने दुर्गा पाठ किया. लगमा के पंडित आचार्य आलोक झा ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान, तपस्या और सिद्धि की देवी है. पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि सुक्की, मैना एवं बेहटा के ग्रामीणों के सहयोग से पूजा अर्चना की जा रही है. वीरेंद्र प्रसाद साह ने बताया कि पूजा के दौरान भव्य मेला का आयोजन किया गया है. वही 1 एवं 2 अक्टूबर को दंगल कुश्ती का आयोजन किया जाएगा. दुर्गा पूजा में कमिटी के सदस्य वीरेंद्र प्रसाद साह, लक्ष्मण यादव, धीरेद्र यादव, योगेंद्र यादव, राम प्रसाद सिंह, राम सागर पासवान, पवन सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, महेंद्र यादव, मनोज यादव, जीवछ महतो, विनोद यादव सहित लोग पूजा एवं मेला की देख देख में लगे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >