Madhubani News : जिले में बूथ अवेयरनेस ग्रूप का मतदाता जागरूकता अभियान जारी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जिले में मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है.

मधुबनी. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जिले में मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है. बूथ अवेयरनेस ग्रूप के सदस्य और स्वयं सेवकों द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में घर-घर जाकर और सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. अभियान में मेहंदी और रंगोली का उपयोग कर संदेश पहुंचाया जा रहा है. महिलाओं ने हथेलियों पर लोकतंत्र और मतदान से जुड़े प्रतीक चिह्न बनवाए और रंगोली प्रतियोगिताओं के जरिए प्रेरक संदेशों जैसे “हर वोट जरूरी है” और “पहले मतदान, फिर जलपान” को ग्रामीणों तक पहुंचाया. कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को निष्पक्ष, निर्लोभ और भयमुक्त मतदान करने की शपथ दिलायी गई. बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि जिले में इस बार मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो और हर पात्र मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करे. स्वीप के नोडल पदाधिकारी परिमल कुमार ने इस अवसर पर कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है. बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सहयोग से रचनात्मक और सांस्कृतिक तरीकों से संदेश पहुंचाया जा रहा है. हमारा लक्ष्य है कि मधुबनी के हर मतदाता गर्व के साथ मतदान करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >