बैग छीनकर फरार हुआ बाइक सवार अपराधी

थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर बीते शनिवार की रात एक बाइक सवार द्वारा दूसरे बाइक बैग छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है.

फुलपरास. थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर बीते शनिवार की रात एक बाइक सवार द्वारा दूसरे बाइक बैग छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है. इसको लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गंभीरपुर सुपौल के अखिलेश कुमार कैनन कंपनी में प्रिंटर सर्विसिंग व मरम्मत का काम करते हैं. जब वे मधुबनी से अपने घर जा रहे था तो थाना क्षेत्र के पावर ग्रिड के समीप एक प्लेटिना बाइक सवार ने उनका बैग छीन कर भागने लगा. इसी क्रम में वे बाइक से गिर गये. वहीं अपराधी बैग लेकर फरार हो गया. जिसमें आठ एड्रॉयड मोबाइल सहित कई तरह के कीमती पार्ट के साथ गाड़ी के कागजात, एटीएम कार्ड भी था. थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >