Madhubani News: झंझारपुर के भैरवस्थान थाना क्षेत्र स्थित गोपलखा गांव के तटबंध पर शनिवार को ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया.
रामखेतारी गांव का रहने वाला है घायल
घायल की पहचान झंझारपुर प्रखंड के रामखेतारी गांव निवासी सुरेश ठाकुर के पुत्र पंकज कुमार ठाकुर के रूप में हुई है. अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधुबनी रेफर कर दिया.
पुलिस जांच में जुटी
भैरवस्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सामान्य है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
