Bihar News: मधुबनी में फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, दोस्त के बदले दे रहा था CTET की परीक्षा, ऐसे हुई पहचान...

Bihar News: रविवार को बिहार के विभिन्न सेंटरों पर सीटेट की परीक्षा आयोजित की गई थी. इस दौरान मधुबनी जिला के नगर थाना क्षेत्र के वाटसन स्कूल में फर्जी अभ्यर्थी को दबोचा गया. जो अपने दोस्त के बदले परीक्षा दे रहा था.

Bihar News: रविवार को बिहार के विभिन्न सेंटरों पर सीटेट की परीक्षा आयोजित की गई थी. इस दौरान मधुबनी जिला के नगर थाना क्षेत्र के वाटसन स्कूल में फर्जी अभ्यर्थी को दबोचा गया. मिली जानकारी के अनुसार वह दोस्त के बदले परीक्षा देने पहुंचा था. युवक को पकड़ने के बाद नगर थाना को सूचित किया गया. इस मामले में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि बायोमेट्रिक जांच के दौरान फर्जी अभ्यर्थी की पहचान हुई है.

फर्जी परीक्षार्थी की पहचान बासोपट्टी के रहने वाले रंजन कुमार के रूप में हुई है. नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सीटेट की परीक्षा चल रही थी. इस बीच वाटसन स्कूल में खजौली थाना के छपराढ़ी गांव के रहने वाले प्रभात कुमार के बदले रंजन कुमार परीक्षा देने पहुंचा था. उसे स्कूल के अधीक्षक द्वारा पकड़ा गया. रंजन और प्रभात दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं. फिलहाल मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read: भोजपुरी जगत के मशहूर कलाकार विजय खरे का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मधुबनी के करहारा में तीन घर जलकर राख

मधुबनी जिला के बेनीपट्टी स्थानीय अंचल के करहारा गांव में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया. जिससे घरों में रखे लाखों रुपये मूल्य की परिसंपत्ति जलकर राख हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार करहारा गांव के किशोरी यादव, शंभू यादव तथा राम संजीवन यादव तीनों का एस्बेस्टस का घर एक दूसरे के घर से सटा हुआ था.

जहां रविवार को दिन के करीब 1 बजे के आस-पास किशोरी यादव के घर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें बेहद तेज हो गई. घर में रखा सभी सामान जलने लगा. आग की लपटें इतनी तेज थी कि बगल के राम संजीवन यादव और शंभू यादव के घर को भी अपने चपेट में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >