मधुबनी: खजौली में 551 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा, शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

बेलाकोठी गांव के नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के लिए 551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा. महाशिव पुराण कथा का भी होगा आयोजन.

Madhubani News: खजौली प्रखंड की कन्हौली पंचायत के बेलाकोठी गांव स्थित बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को 551 कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ कमला नदी से जल भरकर मंदिर परिसर में कलश स्थापित किया.

जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने किया शुभारंभ

कलश शोभायात्रा का उद्घाटन समाजसेवी संतोष झा, सुमंगल झा, पंचायत मुखिया अर्जुन सिंह, आचार्य हृदयनाथ शास्त्री जी महाराज, पूर्व मुखिया अरुण कुमार सिंह, समाजसेवी जानकी नंदन सिंह, जगदेव सिंह तथा मंदिर समिति के अध्यक्ष श्यामलाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

कमला नदी से जल भरकर मंदिर पहुंचीं कन्याएं

शोभायात्रा बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर से शुरू होकर चाफी गांव, लोहिया चौक, डीह टोला और कन्हौली तुरकहा गांव होते हुए कन्हौली तुरकहा घाट पहुंची. वहां श्रद्धालुओं ने पवित्र कमला नदी से जल भरकर पुनः मंदिर लौटकर कलश की स्थापना की.

29 जुलाई को होगी शिवलिंग स्थापना

मंदिर समिति के अध्यक्ष श्यामलाल सिंह ने बताया कि कलश स्थापना के बाद 25 से 31 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से आचार्य हृदयनाथ शास्त्री जी महाराज महाशिव पुराण कथा का वाचन करेंगे. वहीं 29 जुलाई को नव निर्मित मंदिर में शिवलिंग और नंदी की स्थापना की जाएगी.

1 अगस्त को होगा विशाल भंडारा

मंदिर समिति के उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 1 अगस्त को बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु शामिल होंगे. उन्होंने बेलाकोठी, कन्हौली, मनीयरवा, इनरवा समेत पूरे प्रखंड क्षेत्र के लोगों से महाशिव पुराण कथा में शामिल होने की अपील की.

कार्यक्रम में मुखिया अर्जुन सिंह, मंदिर समिति के अध्यक्ष श्यामलाल सिंह, उप सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष ब्रज कुमार सिंह, समाजसेवी महेंद्र चौधरी, जगदेव सिंह, जानकी नंदन सिंह, वरुण सिंह, केदारनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: मिथिला हाट में 3 अगस्त से 14 अगस्त तक होगी मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रदर्शनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amod prasad sri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >