Madhubani News : बीडीओ ने की सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक

विधानसभा चुनाव सुचारू संचालन के लिए शनिवार को बीडीओ प्रकोष्ठ में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई.

लखनौर. विधानसभा चुनाव सुचारू संचालन के लिए शनिवार को बीडीओ प्रकोष्ठ में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई. अध्यक्षता निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम ने की. बैठक में सर्वप्रथम मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं की जानकारी ली. बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिजली, पानी, शौचालय और रैप जैसी आवश्यक सुविधा में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए. यदि कहीं कोई कमी पाई जाती है तो उसकी सूचना तुरंत प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी 143 मतदान केंद्रों की स्थिति तथा वहां तक पहुंचने वाली सड़कों की जानकारी ली गई. साथ ही, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की पहचान कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए. विशेषकर महादलित टोला स्थित बूथों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा. बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया की सघन निगरानी के लिए कुल 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं. मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. सुनील कुमार, अनिल कुमार यादव, सुधांशु राज, सुशील कुमार, विशेष्वर प्रसाद, अशोक चौधरी, सुभाष कुमार रमण, बलराम महतो, मिथुन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >