Madhubani News : प्रखंड के 143 मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधा एवं व्यवस्थाओं की होगी जांच

झंझारपुर विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है.

लखनौर. झंझारपुर विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. इसी क्रम में झंझारपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव ने लखनौर प्रखंड के सभी 143 मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच के लिए पांच पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है. जांच कार्य में लखनौर के बीडीओ, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, अंचलाधिकारी तथा प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शामिल हैं. सभी अधिकारी अपने-अपने आवंटित बूथों पर जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदान केंद्र पर विद्युत कनेक्शन, दो सॉकेट युक्त मतदान कक्ष, रिचार्जेबल बल्ब, रैप, महिला एवं पुरुष शौचालय, पेयजल सुविधा, दीवार लेखन, फर्नीचर तथा भवन की भौतिक स्थिति संतोषजनक है या नहीं. सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह दो नवंबर तक अपने-अपने बूथों की जांच पूरी कर निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी झंझारपुर को जांच प्रतिवेदन समर्पित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >