Madhubani News : बिहार ग्रामीण बैंक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय ने गुरुवार को सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया.

मधुबनी. बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय ने गुरुवार को सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक श्वेता कुमारी व अग्रणी जिला प्रबंधक गजेंद्र मोहन झा के नेतृत्व में कर्मियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ पैदल मार्च किया. पैदल मार्च परिषद बाजार स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से शुरू होकर थाना मोड़ होते हुए बाटा चौक तक पहुंची. इस दौरान बैंक कर्मियों ने देश को आगे बढ़ाना है, भ्रष्टाचार मिटाना है और भ्रष्टाचार पर वार करो, अपने देश से प्यार करो जैसे नारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की. वक्ताओं ने अपने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार एक ऐसी विकृति है जो समाज की जड़ों को खोखला कर देती है और विकास को बाधित करती है. भ्रष्टाचार केवल आर्थिक नुकसान ही नहीं पहुंचाता बल्कि यह समाज में असमानता और अविश्वास को भी बढ़ावा देता है. यह दीमक की तरह सिस्टम को खोखला कर देता है. इस अभियान के मार्गदर्शक अग्रणी जिला प्रबंधक गजेंद्र मोहन झा थे. उन्होंने पूरी बिहार ग्रामीण बैंक टीम को उत्साहित किया और उपस्थित लोगों से सतर्क रहने व भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने का आह्वान किया. इस अभियान में सीसीपीसी नीरज कुमार, पारस नाथ झा, गौतम श्रीवास्तव, एफआई पारस मणि, ओपीआर निक्कू कुमारी, शाखा प्रबंधक ब्रह्मानंद झा, निखिल कुमार, अतुल कुमार, कुसुम, विजय यादव सहित कई बैंक कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >