Madhubani News : काली पूजा महोत्सव में कलाकारों ने दी प्रस्तुति

महाकाली पूजा समिति की ओर से जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया.

राजनगर. लोक आस्था और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र सुंदरवन श्मशान भूमि में चल रहे काली पूजा महोत्सव सह सांस्कृतिक उत्सव के अवसर पर महाकाली पूजा समिति की ओर से जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया. समिति के सचिव अनिल नायक ने जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार एवं वरिष्ठ रंगकर्मी सह साहित्यकार ऋषि वशिष्ठ को पुष्पगुच्छ एवं मधुबनी पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया. आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सर्राफ ने सुंदरवन में आयोजित महोत्सव के उद्भव और विकास पर विस्तृत प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि सुंदरवन का यह आयोजन मिथिला की सांस्कृतिक गरिमा और सामाजिक एकता का प्रतीक है. उन्होंने आयोजन की भव्यता और अनुशासन की सराहना की. कार्यक्रम को वरिष्ठ रंगकर्मी सह साहित्यकार ऋषि वशिष्ठ ने भी संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बिहार, गुजरात एवं इजेडसीसी कोलकाता, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोकगीतों और नृत्यों का देर रात तक आनंद लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >