झंझारपुर में फसल जोतने से रोकने पर फायरिंग, युवक को गोली मारी, ट्रैक्टर से कुचलकर दूसरा घायल

मधुबनी के बेलही गांव में जमीन पर कब्जा करने पहुंचे हथियारबंद लोगों ने विरोध करने पर फायरिंग और मारपीट की. इस घटना में एक ग्रामीण को गोली लगी, जबकि दूसरे का पैर ट्रैक्टर से कुचल दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Madhubani News: लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में जमीन पर लगी फसल को जबरन जोतकर कब्जा करने पहुंचे हथियारबंद लोगों ने विरोध करने पर फायरिंग और मारपीट की. घटना में दिलीप मुखिया को गोली लग गई, जबकि रामप्रकाश मुखिया को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया, जिससे उनका पैर टूट गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर जब्त कर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

फसल जोतने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद

ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने सोमवार को एसडीपीओ सुबोध कुमार सिंहा के कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि घटना 26 जुलाई की सुबह करीब 9.30 बजे की है. जमीन पर लगी फसल को दो ट्रैक्टर से जोतने से रोकने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद अवैध हथियार से हमला कर दिया गया.

गोलीबारी में दिलीप मुखिया घायल, रामप्रकाश का पैर टूटा

हमले के दौरान दिलीप मुखिया को गोली मार दी गई. वहीं रामप्रकाश मुखिया को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया, जिससे उनका पैर टूट गया. घटना की सूचना मिलते ही लखनौर थाना पुलिस, एसडीपीओ सुबोध कुमार सिंह तथा एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए.

दो घंटे के भीतर छह आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त दोनों ट्रैक्टर जब्त कर लिए. इसके साथ ही घटना के करीब दो घंटे के भीतर छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विष्णुदेव यादव, सुनील कुमार उर्फ सन्नी यादव, पवन यादव, संजीव कुमार, राहुल यादव तथा प्रकाश यादव उर्फ विकास यादव के रूप में हुई है.

19 नामजद समेत अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी

रामविलास मुखिया के आवेदन पर लखनौर थाना में मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में महेश प्रसाद यादव, फुलदेव यादव, विष्णुदेव यादव, पवन यादव, अशोक यादव, राहुल यादव उर्फ बबलू यादव, मणिशंकर यादव उर्फ राजा हिंदुस्तानी, राजीव रंजन, विकास यादव उर्फ प्रकाश यादव, रोशन कुमार यादव उर्फ डंडुल यादव, राहुल यादव, सुनील यादव उर्फ सन्नी, संजीव यादव, सुजीत कुमार यादव, सुग्गापट्टी वाला श्रीप्रसाद यादव, सिद्धार्थ, चन्द्रेश्वर प्रसाद यादव, भरतेश्वर यादव और भरत यादव समेत अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है.

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि मामले में गिरफ्तार छह आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. अन्य नामजद एवं घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में फिलहाल विधि-व्यवस्था सामान्य है. पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: पारू में मवेशी खरीदने निकले युवक की गला रेतकर हत्या, नहर में मिला शव


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >