Madhubani News : शांति समिति की बैठक में आपसी भाईचारा से दुर्गा पूजा मनाने की अपील की

परसौनी, नरसाम, बरदाहा गांव में दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक हुई.

बिस्फी. परसौनी, नरसाम, बरदाहा गांव में दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने की. मौके पर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को सरकारी गाइडलाइन से अवगत कराया गया. समाज में आपसी भाईचारा रखने पर बल दिया. पूजा समिति को आवश्यक निर्देश भी दिए. पूजा पंडाल में सुरक्षा मानक के अनुसार बिजली वायरिंग करवाने, आपात स्थिति में आग पर नियंत्रण रखने के लिए बाल्टियों में बालू का भंडारण करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने, स्वयंसेवकों के प्रतिनियुक्ति करने, स्वयंसेवक को पास देने, पूजा पंडाल में सीसीटीवी लगाने, तेज ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग नहीं करने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए. प्रतिमा विसर्जन की रूट चार्ट देने, पूजा का लाइसेंस लेने को कहा गया. मौके पर सरपंच मो. शहाबुद्दीन, गजनफर जलाल, एसआई अर्पण कुमार, इंद्र मोहन झा, पूर्व सरपंच संजीव कुमार झा, सुभाष चंद्र झा, मुकेश कुमार, राजकांत झा, बसंत कुमार झा, मुरली झा, राम नारायण मंडल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >