Madhubani News : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर दी सलाह

201 बालिका को आयुष चिकित्सक डॉ. अंजली कुमारी ने हिमोग्लोबिन, महामारी एवं पोषण से संबंधित सभी बालिका के उचित सलाह दी.

खजौली. प्रखंड मुख्यालय स्थित बिलट सिंह बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानमंत्री स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत विद्यालय के कुल 201 बालिका को आयुष चिकित्सक डॉ. अंजली कुमारी ने हिमोग्लोबिन, महामारी एवं पोषण से संबंधित सभी बालिका के उचित सलाह दी. वही सभी बालिका को आइएफए की दवा मुहैया कराया गया. डॉ. अंजली कुमारी ने कहा कि यह कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा 17 से दो अक्टूबर तक शून्य से 6 वर्ष तक आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को जांच की जाएगी. वही 6 से 18 वर्ष तक सभी बालिका को उच्च विद्यालय, मिडिल स्कूल, प्राथमिक विद्यालय पोषण की जांच होगी. वहीं, सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतींद्र नारायण ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉ. शत्रुघ्न कुमार, डॉ. शाहिद एकवाल एवं आयुष चिकित्सक डॉ. कसीम अनवर ने मरीज को जांच कर दवा दी. मौके हेल्थ मैनेजर अर्चना भट्ट, बीसीएम शंभु कुमार सहित एएनएम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >