Madhubani News : शांतिपूर्ण, भयमुक्त व स्वच्छ निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने एसएसबी कैंप, जयनगर में अधिकारियों के साथ बैठक की.

मधुबनी. विधानसभा चुनाव में शांति व सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने एसएसबी कैंप, जयनगर में अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में दोनों अधिकारियों ने शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं स्वच्छ निर्वाचन कराने के लिए विचार-विमर्श किया. जिलाधिकारी ने सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने व संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले की कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रत्येक मतदाता निडर होकर मतदान केंद्रों पर पहुंचें. इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है. शांतिपूर्ण, भयमुक्त व स्वच्छ निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >