लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर, अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश

जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता (आपदा) की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक. लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया.

ADM Review Meeting: जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

कई विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा

बैठक में कोषागार, जिला नीलाम पत्र शाखा, जिला विधि शाखा, जिला लोक सूचना कोषांग, लोक शिकायत निवारण एवं अनुश्रवण प्रणाली, जिला कृषि कार्यालय, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल तथा सेवा-संवाद-समाधान पोर्टल सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई.

अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति नियमित रूप से अद्यतन करते रहें.

शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

बैठक में सेवा-संवाद-समाधान पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों और लंबित शिकायतों की स्थिति की विशेष समीक्षा की गई. अपर समाहर्ता ने कहा कि प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके.

विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने का निर्देश

समीक्षा के दौरान न्यायालयों से संबंधित लंबित मामलों, नीलाम पत्र वादों, लोक शिकायतों तथा विभिन्न विभागों की प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रगति का भी आकलन किया गया.

अपर समाहर्ता ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा. सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें.

बैठक में संबंधित विभागों के जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: बदलते मौसम में बच्चों में गैस्ट्रोएन्टराइटिस का बढ़ा खतरा, जानिए डॉक्टर की सलाह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadesh kumar das

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >