Madhubani News : मेहनत व धैर्य से प्राप्त करें सफलता : डीएम

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को किया.

मधुबनी.

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को किया. यह आयोजन खेल विभाग, शिक्षा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के तत्वावधान में पंडौल उच्च विद्यालय मैदान में हो रहा है. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित स्कूली प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल से जिला स्तर तक पहुंचना आसान नहीं है. यह मेहनत, धैर्य और अनुशासन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि जीवन की प्रतियोगिता ही सच्ची प्रतियोगिता है और खेल हमें टीम भावना, अनुशासन और धैर्य सिखाता हैं. खेल में हार नहीं होती, या तो हम जीतते हैं या सीखते हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए बोल्ट की संघर्षपूर्ण यात्रा और अरुणिमा सिन्हा की अदम्य जिजीविषा का उल्लेख कर खिलाड़ियों को प्रेरित किया. साथ ही कबीर का दोहा मन के हारे हार है, मन के जीते जीत उद्धृत करते हुए प्रतिभागियों को सफलता का मूल मंत्र बताया.

प्रतियोगिता की रूपरेखा

चार दिवसीय मशाल प्रतियोगिता उच्च विद्यालय पंडौल एवं खेल भवन वॉटसन स्कूल मधुबनी में आयोजित की जा रही है. इसमें अंडर-14 और अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता की विधाओं में दौड़, क्रिकेट बॉल थ्रो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, साइकिलिंग, लंबी कूद आदि खेल शामिल हैं. इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजेश कुमार, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंदन झा, जिला कला एवं संस्कृति सह खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंडौल मनोज कुमार राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी रहिका निरंजन कुमार, डीएसपी लाइन जितेंद्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. मंच संचालन डॉ. अभिषेक कुमार ने किया. आयोजन को सफल बनाने में सुनील कुमार ठाकुर, राकेश कुमार गुड्डू, मनीष सिंह, आरती कुमारी, रीता कुमारी, मो. वसी अख्तर, अंसारी फ़िरोज़ा, प्रतीक आनंद, पवन कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, कौशल किशोर, राकेश रौशन, अभिनव सिंह, अभिषेक कुमार, राजू कुमार, विनय कुमार, रणजीत कुमार, मिथिलेश रंजन, सर्वेश कुमार, सुनील कुमार,अजय कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >