Madhubani News : पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का हुआ आयोजन

जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देशानुसार संभावित बाढ़-सुखाड़ को देखते हुए आपदा संपूर्ति पोर्टल लॉन्च किया गया है.

घोघरडीहा. जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देशानुसार संभावित बाढ़-सुखाड़ को देखते हुए आपदा संपूर्ति पोर्टल लॉन्च किया गया है. इस पोर्टल पर पंचायतों में आमसभा से प्राप्त सत्यापित सूची को अंचल स्तर से शत-प्रतिशत जांचोपरांत जीआर की राशि से लाभांवित परिवारों की सूची को अपडेट किये जाने के लिए सभी पंचायतों में गुरुवार को विशेष आमसभा का आयोजन किया गया. आमसभा की अध्यक्षता संबंधित पंचायत के मुखिया ने किया. विशेष रूप से घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र के सात पंचायत जो बाढ़ प्रभावित है, में पूर्व के बाढ़ प्रभावित वर्षों में भी जीआर की राशि दी गई थी. जिसमें छजना, परसा उतरी, परसा दक्षिणी, बसुआरी, अमही, नौआबाखर, सारौती पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित पंचायत है, जबकि ब्रह्मपुरा बथनाहा पंचायत का आंशिक भाग ग्राम कालीपुर वार्ड 8 जो दोनों तटबंधों के बीच स्थित है बाढ़ पूर्ण प्रभावित गांव है. आमसभा में उपस्थित पदाधिकारियों ने आमजनों को बाढ़ से बचाव और राहत के संबंध में विस्तार से बताया. ब्रह्मपुरा बथनाहा पंचायत के कालीपुर में आयोजित आमसभा में प्रखंड से प्रतिनियुक्त सीडीपीओ सुनीता कुमारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी प्रियंका पारुल, मुखिया उमर खान, पंचायत समिति सदस्य सुशील कामत, पंचायत सचिव दीनबंधु, राजस्व कर्मचारी मृत्युञ्जय सिंह, पीआरएस विद्यानंद यादव, कार्यपालक सहायक सोनिका कुमारी, पिंटू कुमार, राम बाबू कामत, वार्ड पंच सरस्वती देवी, बेचन कामत, नथुनी कामत, मनीष कुमार, उदय कामत, रामा कांत कामत, लक्ष्मी कामत उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >