Madhubani News : अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का होगा निर्माण

प्रखंड क्षेत्र की बरहाडा़ गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन का निर्माण कराया जाएगा.

बाबूबरही. प्रखंड क्षेत्र की बरहाडा़ गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन का निर्माण कराया जाएगा. इसे लेकर बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड, पटना की ओर से टेक्निकल अनुमोदित प्राक्कलन बनाया गया. सरकार के अपर सचिव ने इस प्राक्कलन की स्वीकृति देकर बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड की ओर से कार्य कराने की अनुमति दी गयी है. अपर सचिव ने निर्देश दिया कि निगम द्वारा प्रदत्त तकनीकी अनुमोदन प्राक्कलन के अनुरूप कार्य करें. अस्पताल के जजर्र भवन सहित अन्य समस्या के लिए स्थानीय सांसद रामप्रीत मंडल, जिप सदस्य रंधीर खन्ना, समाजसेवी केशव झा सहित अन्य ने कई बार अस्पताल के भवन सहित अन्य कामों के लिए प्रयास किए हैं. अस्पताल के भवन निर्माण के लिए विभाग द्वारा दो करोड़ 17 लाख 48 हजार 871 रुपये की स्वीकृति मिली है. इससे लोगों में खुशी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >