मधुबनी. शुक्रवार को पांचवे दिन मधुबनी, बिस्फी एवं बाबूबरही विधानसभा में नामांकन प्रक्रिया पूरी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. मधुबनी विधानसभा के लिए मो. जुलफेकार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया. बाबूबरही विधान सभा क्षेत्र के लिए तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल पार्टी की ओर से शांति देवी ने नामांकन दाखिल किया. बिस्फी विधान सभा क्षेत्र के लिए जन सुराज पार्टी की ओर से वरीय अधिवक्ता संजय कुमार मिश्र ने नामंकन दाखिल किया. वहीं शुक्रवार को मधुबनी विधान सभा क्षेत्र के लिए पांच लोगों ने एन आर कटाया . वहीं बाबूबरही विधान सभा क्षेत्र के लिए दो संभावित उम्मीदवार के लिए दो एवं विस्फी विधानसभा क्षेत्र के लिए भी दो एन आर कटवाया. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल की कड़ी निगरानी रही. परिसर में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की जांच की गई तथा समर्थकों को निर्धारित दूरी पर ही रोक दिया गया था .नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए थे. किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
