Madhubani News : उगना महादेव मंदिर में पानी की व्यवस्था के लिए लगाया जाएगा चापाकल

श्रावणी मेला को लेकर उगना महादेव मंदिर परिसर में सदर एसडीओ चंदन कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक हुई.

मधुबनी. श्रावणी मेला को लेकर उगना महादेव मंदिर परिसर में सदर एसडीओ चंदन कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. अवसर पर कहा कि श्रावणी मेला में उगाना महादेव के दर्शन को लेकर जिला के लोग जलाभिषेक करने आते है. सुविधा को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को तत्काल चापाकल लगाने के साथ ही मंदिर प्रांगण में नलजल योजना को शत प्रतिशत चालू करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही बिजली व्यवस्था को सही रखने के लिए मंदिर परिसर में मिस्त्री के साथ ही जेई को प्रत्येक सोमवार को रहने का निर्देश दिया. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता गौरव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मंदिर परिसर में पहले से दो चापाकल चालू है. विभाग द्वारा श्रावणी मेला से पहले दो चापाकल और लगा दिया जाएगा. नलजल योजना भी मंदिर परिसर में चालू है. कहा कि अगर जरूरत हुई तो और चापाकल लगा दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >