Madhubani News : लौकहा से एक प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस

40 लौकहा विधानसभा क्षेत्र से एक निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले लिया है.

फुलपरास. 40 लौकहा विधानसभा क्षेत्र से एक निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले लिया है. यह जानकारी डीसीएलआर सह निर्वाचन पदाधिकारी आनंद उत्सव ने दी.

उन्होंने बताया कि लौकहा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी राम प्रसाद चौपाल ने अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था और गुरुवार को नाम वापसी तिथि पर एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया. अब लौकहा विधानसभा में कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >