मधुबनी : झंझारपुर अंचल कार्यालय के प्रभारी लिपिक रंजीत कुमार झा को जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने कर्तव्य हीनता के आरोप में अंचल अधिकारी झंझारपुर के द्वारा समर्पित पत्र के आलोक में प्रभारी प्रधान लिपिक श्री झा पर कई गंभीर आरोप के आधार पर डीएम ने कार्रवाई की है. प्रधान लिपिक श्री झा पर आरोप है कि ये अंचल कार्यालय के कार्यालय कर्मियों का उपस्थिति पंजी अपने आलमीरा में बंद कर चले जाते है तथा प्रत्येक दिन कार्यालय विलंब से आते है.
जिससे कार्यालय में कार्यरत कर्मी अपना उपस्थिति पंजी में दर्ज नहीं करा पाते है. 13 फरवरी को श्री झा काफी देर से कार्यालय पहुंचे इस दौरान एसडीओ झंझारपुर के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक ददन सिंह उपर्युक्त आरोप की जांच करने अंचल कार्यालय पहुंचे पर श्री झा नहीं मिले. उन्होंने कार्यालय में उपस्थित कर्मियों का नाम लिखकर उपस्थिति पंजी के बारे में जानकारी ली. कर्मियों ने प्रभारी प्रधान लिपिक के आलमीरा में उपस्थित बंद रहने की बात जांच में कही. इसके अतिरिक्त उन पर कार्यालय कार्य में लापरवाही के कई आरोप लगे है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय जयनगर रहेगा.
