गंगासागर एक्स में लगी पार्सल यान की जांच को पहुंची सीबीआइ

जयनगर : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ,पटना एवं वाणिज्य कर विभाग मधुबनी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से सियालदह से जयनगर आने वाली गंगासागर एक्सप्रेस में लगे पार्सल यान की जांच की. जानकारी के अनुसार अन्वेषण ब्यूरो ने यह जांच जयनगर बस्ती के कृष्णबहादुर सिंह के पुत्र लालकेश्वर सिंह उर्फ लालू सिंह द्वारा गंगासागर एक्सप्रेस के […]

जयनगर : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ,पटना एवं वाणिज्य कर विभाग मधुबनी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से सियालदह से जयनगर आने वाली गंगासागर एक्सप्रेस में लगे पार्सल यान की जांच की. जानकारी के अनुसार अन्वेषण ब्यूरो ने यह जांच जयनगर बस्ती के कृष्णबहादुर सिंह के पुत्र लालकेश्वर सिंह उर्फ लालू सिंह द्वारा गंगासागर एक्सप्रेस के पार्सल यान को लीज पर लिये जाने के मामले को लेकर किया है. संभावना जतायी जा रही है

कि लालकेश्वर सिंह द्वारा कथित तौर पर वाणिज्य कर की चोरी की जा रही है. जांच दल के पदाधिकारियों ने बताया कि तत्काल पार्सल यान को गंगासागर एक्सप्रेस से अलग केर दिया गया है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो पटना के सहायक आयुक्त अरविंद कुमार उपाध्याय ,वाणिज्य कर विभाग मधुबनी के सहायक आयुक्त योगेंद्र प्रसाद एवं शिवेंद्र कुमार ने गंगासागर एक्सप्रेस में लगी पार्सल यान की जांच करने को पहुंचे. पार्सल यान के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा जांच दल को सहयोग नहीं किये जाने पर जांच दल के पदाधिकारियों ने अनुमंडल प्रशासन से सहयोग करने को कहा. एसडीओ संजय कुमार

डीएसपी सुमित कुमार के अपराह्न तीन बजे पहुंचने के बाद जांच प्रक्रिया प्रारंभ की गई. गंगासागर एक्सप्रेस में लगे पार्सल यान के लीजर के नहीं पहुंचने के कारण उसे नहीं खोला जा सका. पार्सल विभाग के पदाधिकारियों को पार्सल यान खोले जाने से पूर्व जांच दल के अधिकारियों को बुलाये जाने के बाबत पत्र हस्तगत कराया है. डीएसपी सुमित कुमार ने पार्सल विभाग के पदाधिकारियों को असहयोगात्मक रवैया को लेकर जमकर फटकार लगाई. तब जाकर सहयोग किया. रेल प्रशासन द्वारा गंगासागर में लगे पार्सल यान को लीज पर दिया जाता है.

लीज लेने वाले लोगों के द्वारा वाणिज्य कर की चोरी कर समान मंगाये जाने का मामला पूर्व में भी प्रकाश में आने की बात पदाधिकारियों ने कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >