साफ्ट ड्रिंक की जांच में िमला अल्कोहल

कार्रवाई. लाइसेंस के नाम पर ली 15000 की राशि मधुबनी : जिले में बीयर की बोतल में नन अल्कोहलिक बेबरेज 10000 डब्लूएफएम साफ्ट ड्रिंक के नाम से लाइसेंस देने वाला समस्तीपुर के मेसर्स सिद्धी इंटरप्राइजेज के मालिक अमर कुमार की गिरफ्तारी नगर थाना की पुलिस ने किया है. इस मामले को लेकर पंडौल थाना के […]

कार्रवाई. लाइसेंस के नाम पर ली 15000 की राशि

मधुबनी : जिले में बीयर की बोतल में नन अल्कोहलिक बेबरेज 10000 डब्लूएफएम साफ्ट ड्रिंक के नाम से लाइसेंस देने वाला समस्तीपुर के मेसर्स सिद्धी इंटरप्राइजेज के मालिक अमर कुमार की गिरफ्तारी नगर थाना की पुलिस ने किया है.
इस मामले को लेकर पंडौल थाना के पचाढ़ी गावं के सुधीर चौधरी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. श्री चौधरी अमर कुमार एवं मनीष कुमार पर आरोप लगाया है कि सिंह ट्रेडर्स के नाम से साफ्ट ड्रिंक बेचने के लिए सरसोपाही पश्चिमी पंचायत में लाइसेंस देने के नाम पर 15 हजार रुपये अमर कुमार ने लिया और कहा कि उक्त साफ्ट ड्रिंक के लिए जो लाइसेंस निर्गत होगा उस पर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उत्पाद अधीक्षक की मान्यता रहेगी. उक्त लोगों ने दो पेटी साफ्ट ड्रिंक बुक करने के नाम पर 2040 रुपये अलग से भी लिया. इसी प्रकार उन्होंने पचाढ़ी के ही शैलेंद्र झा से नूतन झा के नाम पर लाइसेंस लेने के लिए एवं मेघौल पंचायत के शंकर ठाकुर सहित जिले के दर्जनों लोगों से 15 हजार रुपये राशि की वसूली की.
बाद में पुलिस द्वारा लहेरियागंज स्थित गोदाम को सील किये जाने की खबर पाने पर उक्त लोगों ने अमर कुमार एवं मनीष कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया. उत्पाद विभाग द्वारा जब उक्त साफ्ट ड्रिंक की जांच करायी गयी तो उसमें कुछ मात्रा अल्कोहल का पाया गया. नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि सिंह ट्रेडर्स द्वारा जिले के 399 पंचायतों में उक्त साफ्ट ड्रिंक को बेचने के लिए लाइसेंस अधिकृत रूप से दिया गया. जबकि बीयर की बोतल की तरह के बोतल में किसी भी अन्य तरह के उत्पाद को बेचना नये उत्पाद अधिनियम के विरुद्ध है. इस पर कानूनी कार्रवाई का निर्देश प्राप्त है. उक्त बोतल की प्रारंभिक जांच में अल्कोहल की मात्रा पायी गयी है. पुलिस ने मामले के आरोपी अमर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे आरोपी मनीष कुमार की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
जिले के दर्जनों लोगों से लाइसेंस देने के बहाने वसूली राशि
साफ्ट ड्रिंक्स का लाइसेंस देने वाला गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >